फरीदाबाद में उपमंडल मोहना की अनाज मंडी में गुरुवार को केंद्र सरकार की टीम ने पहुंचकर गेहूं की गुणवत्ता का निरीक्षण किया। इस दौरान एडिशनल डायरेक्टर वासुदेव कुमार अपनी टीम के साथ मंडी में पहुंचे और मार्केट कमेटी सचिव ऋषि कुमार की मौजूदगी में आढ़तियों की दुकानों से गेहूं के सैंपल लिए गए।