दिल्ली में सैलाब का संकट अब भी बरकरार है...यमुना नदी अब भी खतरे के निशान से 3 मीटर ऊपर बह रही है. ऐसे में राजधानी के कई इलाके अभी भी जलमग्न हैं.
आईटीओ के पास पानी भर चुका है. नदी के किनारे की बस्तियों से आगे बढ़कर पानी लाल किला और रिंग रोड तक पहुंच गया. इसी के चलते आज लाल किले में पर्यटकों के जाने पर रोक लगा दी गई है. बाढ़ के खतरे को देखते हुए दिल्ली में सभी स्कूलों को 16 जुलाई तक बंद कर दिए गए हैं