राजधानी दिल्ली के लाहौरी गेट इलाके में एक बिल्डर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्या की वारदात गुरुवार देर रात की है। जानकारी के मुताबिक फहीम नाम का बिल्डर खाना खाने के बाद अपने घर से बाहर आया, ठीक उसी वक्त पहले से घात लगाए बाइक सवार 4 अज्ञात हमलवारों ने उसको गोली मार दी।