अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर भारतीय योग संस्थान की ओर से गांधी पार्क में महिलाओं के लिए योग शिविर आयोजित किया गया। बड़ी संख्या में महिलाओं ने योगाभ्यास किया और योग को स्वस्थ जीवनशैली का आधार बताया। शिविर में योग की उपयोगिता को सरल शब्दों में समझाया गया।