उत्तरकाशी के पुरोला ब्लाक के गैंडा गांव में बुधवार रात एक दो मंजिला आवासीय भवन में आग लग गई। सूचना पर पुरोला पुलिस और फायर की टीम ने मौके पर पहुंची। टीम ने स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक भवन और उसमें रखा दैनिक जरूरत का सामान जलकर राख हो चुका था।