फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौ नवंबर को एफआरआई आएंगे पीएम मोदी, तैयारी को लेकर मुख्य सचिव ने किया निरीक्षण

रेनू सकलानी Updated Sat, 01 Nov 2025 07:44 PM IST

नौ नवंबर को एफआरआई में रजत जयंती समारोह के तहत कार्यक्रम आयोजित होगा, जिसमें  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहुंचेंगे। यहां पर होने वाले कार्यक्रम की तैयारी को लेकर आज मुख्य सचिव आनंदबर्द्धन ने निरीक्षण किया और अधिकारियों को निर्देशित किया है । आज एक नवंबर से 11 नवंबर तक प्रदेशभर में राज्य स्थापना के 25 साल पूरे होने पर रजत जयंती कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इस कड़ी में जहां तीन नवंबर को विधानसभा के विशेष सत्र में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का विशेष संबोधन होगा तो वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नौ नवंबर के जश्न में शामिल होंगे। पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 11 नवंबर को आने का कार्यक्रम था जो कि संशोधित हो गया है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें