सेलाकुई मुख्य मार्ग पर गणेश इंटरप्राइजेज के कार्यालय से छह अगस्त की सुबह चोर दो लैपटॉप और कुछ दस्तावेज चोरी कर ले गया। शिकायतकर्ता एमएसएमई प्रमोशन काउंसिल ऑफ इंडिया के उत्तराखंड अध्यक्ष और सीए हैं। निखिल गुप्ता के मुताबिक चोर को कार्यालय की चाबी रखे होने की जानकारी थी और उसने चाबी से ही ताला खोला। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद जांच शुरू कर दी है।