फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : विकासनगर में बर्फबारी...उत्साहित बच्चे बर्फ लगे खेलने

विकासनगर चकराता में बर्फ में खेलते बच्चे। चकराता में सुबह मौसम साफ हुआ है। लेकिन, रात भर रुक रुक कर हुई बर्फबारी के चलते शीतलहर चल रही है। मौजूदा तापमान करीब चार डिग्री सेल्सियस है। दिन में मौसम के फिर से करवट लेने की संभावना बनी हुई है। चकराता के ऊंचाई वाले लोहारी, लोखंडी, कोटी कनासर, मोइला, जाड़ी आदि क्षेत्रों में करीब एक से डेढ़ फीट बर्फ जमी हुई है। पहाड़, पेड़, रास्ते और मकानों की छत जहां से देखे बर्फ की सफेद चादर नजर आ रही है। हालांकि, वीकेंड न होने के चले अभी सीमित संख्या में पर्यटक चकराता पहुंचे है। क्रिसमस को नए साल को देखते हुए शाम तक बड़ी संख्या में पर्यटकों के चकराता पहुंचने की संभावना है। त्यूणी-चकराता-मसूरी मलेथा राष्ट्रीय राजमार्ग पर लोखंडी से धारनाधार के बीच बर्फ की मोटी परत जमने से मार्ग बंद पड़ा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें