फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईएमएस कंपनी के कार्यों पर फूटा जनाक्रोश, प्रतिनिधिमंडल ने अधिकारियों को सौंपी समस्याओं की सूची

विकासनगर में पूर्व शहर कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व सभासद शम्मी प्रकाश के नेतृत्व में शहर के जनप्रतिनिधियों का एक प्रतिनिधिमंडल सोमवार को ईएमएस कंपनी के कार्यालय पहुंचा। प्रतिनिधिमंडल ने कंपनी के अधिकारियों के साथ हुई वार्ता के दौरान शहरभर की समस्याओं की विस्तृत सूची सौंपते हुए निम्न गुणवत्ता के कार्य, अधूरे निर्माण और लंबे समय से लंबित पड़े कार्यों पर कड़ा विरोध दर्ज कराया। शम्मी प्रकाश ने कहा कि पिछले एक वर्ष से अधिक समय से गुरुद्वारा गली, शीतला माता मंदिर गली, मुस्लिम बस्ती की छोटी गलियां, सिंगर कॉलोनी, दिनकर विहार, डाकपत्थर रोड से पेट्रोल पंप तक का मुख्य मार्ग, इंदिरा उद्यान मार्ग, पालिका रोड, शिव लोक कॉलोनी, वार्ड संख्या-6 तथा जौनसार आदर्श कॉलोनी सहित शहर के कई क्षेत्रों में ईएमएस कंपनी के कार्यों के कारण आम जनता को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। प्रतिनिधिमंडल ने कंपनी के सक्षम अधिकारी के.पी. सिंह से मुलाकात कर समस्याओं से अवगत कराया। वार्ता के दौरान के.पी. सिंह ने अपने प्रोजेक्ट मैनेजर एवं अन्य अधिकारियों को निर्देश देते हुए शिवलोक कॉलोनी और दिनकर विहार की कुछ समस्याओं का तत्काल समाधान कराने का आश्वासन दिया। वहीं शेष समस्याओं के समाधान के लिए एक सप्ताह का समय मांगा। उन्होंने बताया कि प्रोजेक्ट मैनेजर और निर्माण कार्य से जुड़े अधिकारी प्रतिनिधिमंडल के साथ मौके का निरीक्षण कर शीघ्र समाधान सुनिश्चित करेंगे। बैठक में प्रतिनिधिमंडल ने कंपनी के अधिकारियों और कर्मचारियों द्वारा आमजन के साथ उचित व्यवहार न करने, फोन न उठाने तथा शिकायतों का समाधान न करने पर भी कड़ा रोष व्यक्त किया। स्पष्ट चेतावनी दी गई कि यदि एक सप्ताह के भीतर समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो जनप्रतिनिधि अभियान चलाकर संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ प्रदर्शन कर मुंह काले करेंगे। शम्मी प्रकाश ने कहा कि ईएमएस कंपनी की लापरवाही के कारण विकासनगर के लोगों का जीवन कठिन हो गया है। जगह-जगह सड़कें और निर्माण कार्य अधूरे पड़े हैं, जिससे आए दिन लोग चोटिल हो रहे हैं और दुर्घटनाएं हो रही हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि इसके बावजूद जिम्मेदार अधिकारी और जनप्रतिनिधि मूकदर्शक बने हुए हैं तथा कंपनी के सामने नतमस्तक दिखाई दे रहे हैं। पूर्व सभासद राजेंद्र बिंजोला ने कहा कि उन्होंने अपने सार्वजनिक जीवन में इतनी खराब गुणवत्ता से कार्य करने वाली कंपनी नहीं देखी। उन्होंने कहा कि इंदिरा उद्यान मार्ग और पालिका कार्यालय के सामने किए गए कार्यों के कारण लगातार हादसे हो रहे हैं, लेकिन कंपनी इस ओर गंभीर नहीं है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें