पटेल नगर स्थित गुरुद्वारा श्री गुरु हरिकृष्ण साहिब जी में आठवें गुरु का प्रकाश पर्व 16 जुलाई से 20 जुलाई तक श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। इस अवसर पर धार्मिक कीर्तन और प्रवचन हो रहे हैं। भाई गुरप्रीत सिंह हजारी (दरबार साहिब अमृतसर) और भाई सतनाम सिंह (पंजोखड़ा साहिब) ने कीर्तन और गुरु इतिहास से संगत को निहाल किया। कार्यक्रम की शुरुआत भाई करनैल सिंह जी के श्री रहिरास साहिब पाठ से हुई। इसके बाद भाई मनदीप सिंह और हैड ग्रंथी भाई शमशेर सिंह जी ने भी गुरबाणी का पाठ किया।