देहरदून रेलवे स्टेशन पर कुलियों ने धरना प्रदर्शन किया। राष्ट्रीय कुली मोर्चा के सदस्यों ने कुलियों को 2008 की तर्ज पर रेलवे में सरकारी नौकरी देने, आजीविका व सामाजिक सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की। साथ ही बी.ओ.वी. (बैटरी चालित वाहनों) के संचालन को लेकर रेल मंत्रालय के आदेशों का पालन कराने सहित विभिन्न मांगों को लेकर प्रदर्शन किया।