त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव: प्रधान के लिए नामांकन दाखिल करने पहुंचे उम्मीदवार। रायपुर विकासखंड में नामांकन के लिए पहुंचे प्रत्याशी। उत्तराखंड में हरिद्वार को छोड़कर 12 जिलों में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की नामांकन प्रक्रिया चल रही है। राज्य निर्वाचन आयोग पंचायतों के 66,418 पदों के लिए दो चरणों में चुनाव कराने जा रहा है। दोनों चरणों के लिए नामांकन दो से पांच जुलाई को सुबह आठ से शाम चार बजे के बीच होगा।