नेपाल में हिंसक आंदोलन से नेपाल-भारत मैत्री बस सेवा भी प्रभावित हो गई है। आंदोलन के बाद से ही ना तो नेपाल से बस आ रही है ना ही देहरादून से कोई बस नेपाल जा रही है। इससे नेपाल में भी भारत के यात्री फंसे हुए है। देहरादून से भी नेपाल-भारत मैत्री बस सेवा संचालित होती है। बस सेवा संचालक टेकू थापा ने बताया कि हिंसक आंदोलन को लेकर लोगों को भय का माहौल है। लोग चिंतित है कि बस सेवा चलेगी या नहीं। हालात सामान्य होने के बाद ही बस सेवा सुचारु हो सकेगी।