उत्तराखंड के खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों के लिए ये साल बहुत ख़ास है। 38वें राष्ट्रीय खेलों के बाद एक बार फिर राष्ट्रीय स्तर की बास्केटबॉल चैंपियनशिप का आयोजन किया जा रहा है। बास्केटबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया और बास्केटबॉल एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड की ओर से इस चैंपियनशिप का आयोजन किया जा रहा है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सब जूनियर नेशनल बास्केटबॉल चैंपियनशिप का दीप प्रज्वलन कर शुभारंभ किया। शुभारंभ पर सांस्कृतिक प्रस्तुति देती छात्राएं। इसमें करीब एक हज़ार खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहे हैं। 10 अक्तूबर तक चलने वाली इस चैंपियनशिप में आज से ही मुकाबले खेले जाएँगे।