आइटीबीपी में सेवा संकल्प फाउंडेशन की ओर से माल्टा महोत्सव का आयोजन। महोत्सव में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की माता और पत्नी गीता धामी ने भाग लिया। सीएम की पत्नी गीता धामी ने बताया कि इस महोत्सव का मुख्य उद्देश्य उत्तराखं में नींबू वर्गीय फलों विशेष रूप से माल्टा, नींबू और संतरे के उत्पादन और विपणन को प्रोत्साहित करना है ताकि पर्वतीय क्षेत्रों के किसानों को उनके उत्पादों का उचित मूल्य मिल सके और उपभोक्ताओं तक राज्य के पोषण-समृद्ध पारंपरिक फल सीधे पहुंच सकें। उन्होंने बताया कि महोत्सव के दौरान राज्य के विभिन्न जिलों से आए नींबू वर्गीय फसलों के उत्पादक किसान अपने ताजा उत्पाद सीधे उपभोक्ताओं को उपलब्ध कराएंगे। इससे बिचौलियों की भूमिका कम होगी और किसानों की आय में सीधा लाभ मिलेगा।