फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दून में वकीलों का चक्काजाम, चेंबर निर्माण संबंधित नीति में सरकार का सहयोग न मिलने से नाराज

चेंबर निर्माण से संबंधित किसी भी नीति में सरकार का सहयोग न मिलने से वकीलों में नाराजगी है। नाराज वकीलों ने हरिद्वार रोड स्थित कोर्ट परिषद के समीप मुख्य मार्ग को जाम कर दिया। वकील सड़क पर बैठ विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। बार एसोसिएशन ने आज सोमवार को नए न्यायालय परिसर के बाहर हरिद्वार रोड पर चक्का जाम करने की चेतावनी दी थी। एसोसिएशन के अध्यक्ष मनमोहन कंडवाल ने कहा कि सरकार वकीलों के चेंबर निर्माण से संबंधित किसी भी नीति में सहयोग नहीं कर रही है। इससे नाराज अधिवक्ता आज प्रदर्शन कर रहे हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें