फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थानो में उद्यान विभाग के पास काटे जा रहे आम के बगीचे

रेनू सकलानी Updated Fri, 05 Dec 2025 12:44 PM IST

जौलीग्रांट थानो क्षेत्र में उद्यान विभाग कार्यालय के नजदीक आम के दो बगीचों पर जेसीबी चलाकर पेडों को ठिकाने लगाया जा रहा है। इन दो बगीचों से करीब दो दर्जन से अधिक पेड़ काटकर उनके ठूंठ उखाड़ दिए गए हैं। पेड़ों की टहनियों को काटकर उसमें आग लगा दी गई है। आम के बगीचों में सीमेंट से प्लाटिंग काटनी शुरू कर दी गई है। आम के ये दोनों बगीचे एयरपोर्ट-रायपुर मुख्य मार्ग थानो चौक से मात्र 100 मीटर की दूरी पर स्थित है। स्थानीय लोगों ने बताया है कि बाहर के कुछ लोग इन दोनों बगीचों में प्लाटिंग के लिए आम, कटहल, तुन आदि के पेड़ काट रहे हैं। बगीचे में स्थित एक सैकड़ो वर्ष पुराना बरगद का पेड़ भी काट दिया गया है। इस पेड़ की जड़ों को उखाड़ कर जेसीबी से जमीन समतल कर दी गई है। थानो क्षेत्र को फल पट्टी के रूप में जाना जाता है। यहां की आम, लीची और दूसरे फलों की दूर-दूर तक मांग है। एअरपोर्ट मार्ग निकालने के कारण यहां जमीनों के रेट आसमान छू रहे हैं। जिस कारण आम, लीची और दूसरे बगीचों को काटकर ठिकाने लगा जा रहा है। चिंताजनक बात यह है कि जब उद्यान विभाग से अधिकारियों से इस बारे में बात की गई तो उनका कहना था कि वह कल भी मीटिंग में थे। आज भी मीटिंग में व्यस्त हैं। समय मिलने के बाद वह मौके का निरीक्षण करेंगे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें