फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs PAK: टी20 में भारत की पाकिस्तान पर जीत का दून में जश्न, बना सुपर संडे, वीडियो

क्रिकेट का जुनून वैसे तो दूनवासियों के सिर चढ़कर बोलता ही है, लेकिन जब मुकाबला पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान से हो तो उत्साह सातवें आसमान पर पहुंच जाता है। रविवार को भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला। रोमांचक मुकाबले में भारत के खाते में जीत आते ही दून में जश्न मनाया गया और दूनवासियों का सुपर संडे बन गया। भारत और पाकिस्तान के बीच खेले गए हाईवोल्टेज मुकाबले का हर किसी को बेसब्री से इंतजार था। उधर शहर के होटल व रेस्टोरेंट में खास तैयारी की गई थी और लोगों को जहां मौका मिला, वह टीवी सेट के आगे चिपककर बैठ गए। देर रात जैसे ही भारतीय टीम ने जीत हासिल की, वैसे ही दून में जश्न का माहौल बन गया। जश्न का नजारा शहर के घंटाघर से लेकर कई इलाकों में नजर आया। बच्चा, क्या बुजुर्ग और महिलाएं, हर कोई मैच का आनंद लेता दिखा। लोगों ने एक-दूसरे को बधाई दी और मिठाइयां बांटी। दूनवासियों ने कहा कि यह जीत हमारे लिए बहुत खास है। हमने पाकिस्तान को हराया है, यह बहुत बड़ी उपलब्धि है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें