फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकासनगर मांडूवाला में 40 बीघा भूमि पर अवैध निर्माण को किया गया ध्वस्त

मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण ने विकासनगर मांडूवाला में 40 बीघा भूमि पर हुए अवैध निर्माण को जेसीबी से ध्वस्त कर दिया। टीम ने कॉलोनाइजर को दोबारा निर्माण करने पर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी है। एसडीएम विकासनगर विनोद कुमार को मांडूवाला के नौगांव में 40 बीघा भूमि पर अवैध प्लाटिंग की शिकायत मिली थी। एसडीएम ने जांच के लिए एमडीडीए को पत्र लिखा था। एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी के निर्देश पर बुधवार को हरबर्टपुर क्षेत्रीय कार्यालय के सहायक अभियंता अभिषेक भारद्वाज टीम के साथ मौके पर पहुंचे। प्राधिकरण के मुताबिक भूमि पर बबलू पंत, संजय और अजय की बिना नक्शा पास करवाए प्लाटिंग की जा रही थी। टीम ने जेसीबी से भूमि पर हुए अवैध निर्माण को तोड़ दिया। एमडीडीए उपाध्यक्ष ने बताया कि दोबारा निर्माण कार्य शुरू करने पर कॉलोनाइजर के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि अवैध निर्माण और प्लाटिंग पर कार्रवाई जारी रहेगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें