राजधानी सहित प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में आज हनुमान जन्मोत्सव का पर्व धूमधाम से मनाया गया। कीजो केसरी के लाल...मेरा छोटा सा यह काम...तुम रक्षक काहो का डरना..जैसे भजन शहर में गूंज रहे हैं। भव्य शोभायात्रा निकाली जा रही है। वहीं शहरभर में धार्मिक अनुष्ठान किए जा रहे है। पलटन बाजार में बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने शोभायात्रा निकाली।