देहरादून चकराता रोड स्थित फूलचंद नारी शिल्प मंदिर गर्ल्स इंटर कॉलेज में छात्राओं ने परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सुना। इस वर्ष उत्तराखंड के 10 लाख से अधिक छात्र-छात्राएं प्रधानमंत्री की इस विशेष पहल का लाभ उठा रहे हैं। कक्षा 6 से लेकर 12 तक के छात्र-छात्राओं के अभिभावक, शिक्षक, अधिकारी एवं क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि भी कार्यक्रम में शामिल हुए।