फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : गढ़वाली राम भजन आया सामने....पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने किया गीत का विमोचन

22 जनवरी को अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर देश के साथ-साथ देवभूमि उत्तराखंड का भी माहौल राममय हो रखा है। आज शनिवार को पूर्व सीएम त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने अपने डिफेन्स कॉलोनी आवास पर उत्तराखंड की लोक गायिका पूनम सती द्वारा श्री राम लला के स्वागत में गाए गढ़वाली गीत का विमोचन किया। पूर्व सीएम ने कहा की आजादी के बाद देश में यह दूसरा ऐसा अवसर है जब पूरा देश खासा उत्साहित है और जश्न मना रहा है। उन्होंने लोकगायिका पूनम को सुन्दर राम भजन के लिए बधाइयां दीं। इस दौरान त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि पूरा देश जहां एक ओर राम मय हो रखा है वहीं विपक्ष के अंदर इस बात की बौखलाहट देखे जा सकती है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें