उत्तराखंड में पहली बार 'गंगधारा- विचारों का अविरल प्रवाह' व्याख्यानमाला की होगी शुरुआत। पूर्व सीएम और सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने की पहल। देवभूमि विकास संस्थान व दून विश्वविद्यालय के सहयोग से होगा आयोजन। कार्यक्रम की शुरुआत 21 दिसंबर को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी करेंगे। 22 दिसंबर को राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह व केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान विशेष रूप से शामिल होंगे।