सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीकर हुड़दंग करने वालों से स्थानीय लोग परेशान हैं। मसूरी टिहरी मार्ग पर कुछ युवक शराब पीकर गाड़ी पर खड़े होकर डांस कर रहे थे। जिसके चलते पुलिस ने युवकों को डांट लगाई और उनका चालान भी कर किया। यात्री मध्यप्रदेश के बताए जा रहे हैं।