राजेंद्र नगर स्थित ओएनजीसी के सभागार में इस्कॉन की ओर से भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा निकाले जाने से पहले बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचे। इस दौरान भक्तों ने भगवान जगन्नाथ के दर्शन किए और संकीर्तन में उत्साह के साथ शामिल होकर भक्ति रस में सराबोर नजर आए।