टपकेश्वर महादेव मंदिर में देव दीपावली धूमधाम से मनाई गई। तमसा नदी में दीप जलाए गए। कार्तिक मास पूर्णिमा के पावन अवसर पर बड़ी संख्या में भक्तों ने पौराणिक श्री टपकेश्वर महादेव मंदिर के पास बहने वाली पवित्र तमसा नदी में दीप जलाए। माता वैष्णो देवी गुफा योग मंदिर टपकेश्वर महादेव के संस्थापक आचार्य डा बिपिन जोशी ने बताया प्रत्येक वर्ष आज के दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु दीप जला कर सुख शांति और समृद्धि की कामना करते हैं।