देहरादून के सर्वे चौक स्थित आईआरडीटीए सभागार में फार्म एंड फूड की ओर से किसानों के लिए एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कृषि विशेषज्ञों ने खेती के महत्व, आधुनिक कृषि तकनीकों और उत्पादन बढ़ाने के उपायों की जानकारी दी। इस दौरान किसानों ने विशेषज्ञों से विभिन्न कृषि विषयों पर चर्चा कर अपने सवाल भी पूछे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।