फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : अचानक मौसम ने ली करवट...कुछ देर पहले गर्मी दिखा रही थी तेवर, अब झमाझम बारिश से देहरादून पानी-पानी

रेनू सकलानी Updated Wed, 25 Sep 2024 01:11 PM IST

कुछ ही देर पहले गर्मी अपने तेवर दिखा रही थी। और अचानक झमाझम बारिश ने मौसम का मिजाज ही बदल गया। राजधानी देहरादून सहित उत्तराखंड के कई स्थानों पर झमाझम बारिश ने लोगों को गर्मी से राहत दी। सामान्य तापमान में पांच-छह डिग्री की बढ़ोतरी से मैदान से लेकर पहाड़ तक गर्मी खूब परेशान कर रही है। मौसम विभाग की ओर से आज बुधवार को प्रदेश के पर्वतीय जिलों के साथ मैदानों के कुछ हिस्सों में मौसम में बदलाव देखने की संभावना बताई गई थी। साथ ही तापमान में कमी आने से राहत का अनुमान था।  सुबह से गर्मी ने बेहाल किया हुआ था, लेकिन दोपहर में अचानक झमाझम बारिश हुई तो लोगों ने राहत की सांस ली। राजधानी दून की बात करें तो मंगलवार को भी यहां का अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री अधिक 35.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। ऐसा ही हाल पंतनगर, मुक्तेश्वर और नई टिहरी का रहा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें