राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी मजदूर यूनियन के तत्वावधान में मंगलवार को विभिन्न नगर पालिकाओं एवं नगर पंचायतों से आए सैकड़ों पर्यावरण मित्रों और सफाई कर्मचारियों ने मांगों को लेकर सचिवालय कूच किया। कर्मचारियों ने नगर निगम परिसर से विशाल रैली निकाली और नारेबाजी करते हुए सचिवालय की ओर बढ़े। सचिवालय पहुंचने पर पुलिस ने बैरिकेडिंग लगाकर प्रदर्शनकारियों को रोक दिया, जिसके बाद कर्मचारियों ने वहीं जोरदार प्रदर्शन किया और नारेबाजी की।