फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमनगर में कांग्रेस की रैली, अंकिता को न्याय दिलाने को सड़कों पर उतरे कार्यकर्ता

देहरादून प्रेमनगर में अंकिता भंडारी हत्याकांड को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। एआईसीसी सदस्य व प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना के नेतृत्व में “अंकिता को न्याय दो” मार्च निकाला गया। मार्च सनातन धर्म मंदिर व गुरुद्वारा साहेब ग्राउंड से शुरू होकर प्रेमनगर बाजार होते हुए बारात घर पहुंचा, जिससे कुछ देर बाजार ठप रहा। कार्यकर्ताओं ने सीबीआई जांच, वीआईपी की पहचान उजागर करने और दोषियों को फांसी की मांग की। सभा को संबोधित करते हुए धस्माना ने कहा कि वीआईपी और साक्ष्य नष्ट करने वालों की जांच सुप्रीम/हाईकोर्ट के सिटिंग जज की निगरानी में सीबीआई से होनी चाहिए। उन्होंने मुख्यमंत्री के बयान को जनता की भावनाओं के विपरीत बताया। महानगर कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. जसविंदर सिंह गोगी ने चेतावनी दी कि मांग पूरी न होने पर आंदोलन और तेज किया जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें