फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : उत्तराखंड में हर साल होगा जनजातीय विज्ञान महोत्सव, सीएम धामी ने की घोषणा

 मुख्यमंत्री धामी ने प्रदेश में हर साल जनजातीय विज्ञान महोत्सव कराने की घोषणा की। दून के कौलागढ़ रोड स्थित ओएनजीसी स्टेडियम में राज्य जनजातीय शोध संस्थान (टीआरआई) की ओर से आयोजित तीन दिवसीय सांस्कृतिक एवं हस्तशिल्प प्रदर्शनी का शुभारंभ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया। उन्होंने कहा कि विज्ञान के क्षेत्र में जनजातीय प्रतिभाओं को प्रोत्साहित किया जाएगा। इसके लिए हर साल जनजातीय विज्ञान महोत्सव आयोजित होगा। इसके लिए उत्तराखंड जनजातीय शोध संस्थान को धनराशि भी उपलब्ध कराई जाएगी। इस दौरान मुख्यमंत्री ने विभिन्न राज्य से आए जनजातीय समाज के लोगों से मिलकर उनकी संस्कृति को जाना। मुख्यमंत्री धामी ने बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। कहा कि यह महोत्सव जनजातीय कलाकारों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर एवं गैर जनजातीय समुदाय को भी जनजातीय समाज की कला एवं संस्कृति की विशेषताओं को बताने का काम करेगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें