फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दून अस्पताल में मारपीट, बीच बचाव में आए स्टाफ के साथ भी अभद्रता, डॉक्टरों ने की इमरजेंसी बंद

रेनू सकलानी Updated Mon, 15 Dec 2025 02:44 PM IST

दून मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी की सुरक्षा व्यवस्था फिर सवालों के घेरे में आ गई। देर रात इमरजेंसी में दो गुटों के बीच मारपीट हो गई। बीच बचाव में आए स्टाफ के साथ भी युवकों ने अभद्रता कर दी। इसके बाद डॉक्टरों ने इमरजेंसी बंद कर दी। बताया जा रहा है कि रविवार देर रात पलटन बाजार क्षेत्र में युवकों के दो गुट आपस में भिड़ गए थे। इसमें एक गुट के कुछ युवक घायल हो गए थे। साथी उन्हें लेकर दून अस्पताल की इमरजेंसी में पहुंचे तो दूसरे गुट के युवक भी वहां आ धमके। दोनों गुटों में वहां भी मारपीट हो गई। इसे रोकने के लिए इमरजेंसी में तैनात स्टाफ और डॉक्टर आए, लेकिन युवकों ने उनके साथ भी अभद्रता कर दी। इससे आक्रोशित डॉक्टरों ने इमरजेंसी का गेट ही बंद कर दिया गया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें