बदरीनाथ धाम से उद्धव जी, कुबेर जी की देव डोली और आदिगुरू शंकराचार्य जी की गद्दी पांडुकेश्वर के लिए रवाना हुई। इसके बाद कल सोमवार को आदिगुरू शंकराचार्य जी की गद्दी श्री नृसिंह मंदिर जोशीमठ के लिए प्रस्थान करेगी। बता दें, गढ़वाल स्काउट की मधुर बैंड धुनों के साथ शनिवार 18 नवंबर दोपहर 3:33 बजे श्रवण नक्षत्र में बदरीनाथ धाम के कपाट शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए थे। इस दौरान करीब 5,500 श्रद्धालुओं ने धाम में दर्शन किए। कपाट बंद होने के बाद कुबेर जी, उद्धव जी और गरुड़ जी की उत्सव डोली बामणी गांव पहुंची। रविवार को देव डोलियां पांडुकेश्वर और आदि गुरु शंकराचार्य की गद्दी जोशीमठ नृसिंह मंदिर में विराजमान होंगी