विकासनगर। दोपहिया वाहन की नंबर प्लेट पर काली टेप लगाकर चलाने का वीडियो वायरल होने पर रविवार को कोतवाली पुलिस ने वाहन चालक को ट्रेस कर कार्रवाई की। कालसी कोतवाली क्षेत्र के हरिपुर निवासी आरोपी वाहन चालक मोहम्मद आरिफ को बाइक समेत कोतवाली लाया गया। पूछताछ में उसने चालान से बचने के लिए नंबर प्लेट पर टेप लगाने की बात स्वीकार की। वाहन को मोटरयान अधिनियम के तहत सीज कर दिया गया है। चालक को चेतावनी दी गई है। कोतवाली प्रभारी राजीव रौथाण ने बताया कि सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए एसएसपी के निर्देश पर पुलिस ने त्वरित जांच शुरू की। वीडियो में दिख रहे दोपहिया वाहन और उसके स्वामी की पहचान कर उसे कोतवाली बुलाया गया। पूछताछ में चालक ने नंबर प्लेट पर काला टेप लगाने की बात स्वीकार की। पुलिस ने यातायात नियमों के उल्लंघन पर वाहन को मोटरयान अधिनियम के तहत वाहन को सीज कर चालक को सख्त चेतावनी दी।