फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिवहन विभाग की ओर से सड़क सुरक्षा को लेकर निकाली गई जागरूकता रैली

परिवहन विभाग की ओर से एम्स से नेपालीफार्म तक सड़क सुरक्षा को लेकर जागरूकता रैली निकाली गई। रैली के दौरान लोगों को पंफलेट बांटकर यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया। एम्स के एक नंबर गेट से एआरटीओ (प्रशासन), एआरटीओ (प्रवर्तन) और एम्स ट्रामा सेंटर के डॉक्टरों ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। ट्रामा विभाग के डॉक्टर डॉ. सौरभ वाष्णेय ने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं में भारत विश्व में पहले स्थान पर है और अधिकांश शिकार युवा होते हैं। उन्होंने शराब पीकर वाहन न चलाने, मोबाइल का प्रयोग न करने और हेलमेट पहनने की अपील की। एआरटीओ (प्रवर्तन) रश्मि पंत ने बताया कि रैली एम्स के सहयोग से आयोजित की गई। रैली में यातायात पुलिस, सीपीयू, एनएचएआई सहित विभिन्न विभाग और संगठनों ने भाग लिया। रैली एम्स से शुरू होकर नेपालीफार्म पर समाप्त हुई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें