मसूरी रोड स्थित पेस्टल विड स्कूल में अमर उजाला की ओर से ‘पुलिस की पाठशाला’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में एएसपी हिमांशु कांडपाल ने छात्र-छात्राओं को कानून से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां दीं। उन्होंने विद्यार्थियों को कानून के प्रति जागरूक रहने और अपने अधिकारों को समझने के बारे में बताया। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने भी कानून से संबंधित जानकारी हासिल की।