जौलीग्रांट थानो क्षेत्र के अंतर्गत रामनगर डांडा गांव से एक मकान के अंदर से करीब 15 फीट लंबा किंग कोबरा रेस्क्यू कर पकड़ा गया। थानो वन विभाग की टीम ने करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद किंग कोबरा को काबू में किया। जिसके बाद किंग कोबरा को पड़कर जाखन नदी के पास जंगल में छोड़ा गया। बृहस्पतिवार के दिन किंग कोबरा चंद्रकिशोर बडोनी के घर में घुस गया। इसके बाद घर वालों में दहशत फैल गई। सूचना पाकर वन विभाग की टीम ने किंग कोबरा को आधे घंटे की मशक्कत के बाद बोरे में बंद किया।