उत्तराखंड के वित्त मंत्री प्रकाश पंत ने यूनियन बजट को आम आदमी का बजट बताया है। उन्होंने कहा कि इस बजट का केंद्र बिंदु गरीब व्यक्ति है, जिसके तहत किसानों की आय को दुगना किया जाएगा। प्रकाश पंत ने साल 2018-19 के इस बजट को पर्वतीय इलाकों के लिए महत्वपूर्ण बताया।