प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के देवभूमि उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के दिन आने पर उत्तराखंड के लोग बेहद उत्साहित है। और ये उत्साह हरिद्वार के पतंजलि योगपीठ के महामंत्री आचार्य बालकृष्ण में भी देखने को मिला। जिन्होंने पीएम के योग कार्यक्रम में पंतजलि के कार्यकर्ताओं की बड़ी भागेदारी पर खुशी जाहिर की।