Uttarakhand के Haldwani में शॉर्ट सर्किट से लगी Fire ने Blackberry का Showroom जलाकर राख कर दिया। एक चिंगारी से शुरू हुई आग ने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। घटना टेड़ी पुलिया के पास शोरूम में रविवार दोपहर करीब डेढ़ बजे घटी। शोरूम मालिक अजय अग्रवाल ने बताया कि अचानक शॉर्ट सर्किट हुआ और वहां रखे सामान ने आग पकड़ ली। अचानक आग लगने से शोरूम में काम कर रहे कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। उन्होंने बाहर भागकर अपनी जान बचाई। शोरूम मालिक के अनुसार, करीब एक करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है, लेकिन गनीमत यह रही कि कोई जनहानि नहीं हुई।