पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच चैंपियंस ट्रॉफी का पहला मुकाबला खेला गया। कीवी टीम की आंधी में पाकिस्तानी टीम ध्वस्त हो गई। पाकिस्तान के कप्तान मोहम्मद रिजवान ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी का न्यौता पाकर पहले बैटिंग करते हुए कीवी टीम 5 विकेट खोकर 320 रनों का बड़ा स्कोर खड़ा किया। कीवी टीम की ओर से सलामी बल्लेबाजी विल यंग और विकेटकीपर बल्लेबाज टॉल लेथम ने शतकीय पारी खेली।