बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी दीक्षांत समारोह में शामिल होने के लिए कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल पहुंची। इस दौरान उनके साथ डीआरडीओ की महानिदेशक डॉक्टर चंद्रिका कौशिक, यूपी शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय, मंत्री रजनी तिवारी, मंत्री मन्नू कोरी मौजूद रहे। विश्वविद्यालय में पहुंचकर कुलाधिपति ने ललित कला संस्थान के छात्रों द्वारा लगाई प्रदर्शनी देखी इसके अलावा और भी प्रदर्शनियों को भी देखकर सराहा।