मेरठ। सदर थाना क्षेत्र के सदर कबाड़ी बाजार में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक अज्ञात व्यक्ति महिला पर ब्लेड से हमला कर फरार हो गया। पीड़ित महिला काजल ने बताया कि उनके घर के बराबर में एक कमरा है, जहां एक बुजुर्ग रहते हैं। बताया कि वो अपने बच्चों को खाना देने के बाद उसी कमरे के बाहर से निकल रही थी, जहां एक अज्ञात व्यक्ति छिपा बैठा था और उसने महिला को अंदर खींचकर ब्लेड से हाथ पर हमला कर दिया और ईंट मारकर फरार हो गया, जिससे महिला घायल हो गई। महिला के पति दीपक ने बताया कि इस मामले की शिकायत सदर थाने में भी की, लेकिन पुलिस ने उल्टा उन्हें ही अफवाह ना फैलाने की बात कहते हुए कोई कार्यवाही नहीं की, जिससे इलाके के लोगों में पुलिस के खिलाफ गुस्सा है।