फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Khargone: युवती ने लगाए लव जिहाद के आरोप, कहा-सहेली ने कराई थी दोस्ती, अब अश्लील वीडियो से कर रहा ब्लैकमेल

Mon, 30 Dec 2024 07:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खरगोन

मध्य प्रदेश के खरगोन जिले में एक आदिवासी युवती ने लव जिहाद का गंभीर मामला उजागर किया है। युवती ने कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई, जिसमें आरोप लगाया कि युवक ने हिंदू नाम बताकर उसे प्रेम जाल में फंसाया और शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण किया। पीड़िता के अनुसार, आरोपी युवक ने अश्लील वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल किया और जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता ने बताया कि युवक से उसकी मुलाकात बेकरी में साथ काम करने वाली सहेली के जरिए हुई थी, जिसने आरोपी को हिंदू बताया था। बाद में युवती को पता चला कि आरोपी मुस्लिम है और उसका असली नाम मोहसिन मुल्तानी है। जब उसने उससे संबंध तोड़ने की कोशिश की, तो आरोपी ने वीडियो के जरिए ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। आरोपी और सहेली पर मामला दर्ज
कोतवाली थाना प्रभारी बीएल मंडलोई के अनुसार, आरोपी मोहसिन के खिलाफ धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम, दुष्कर्म और एससी-एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी को धार जिले के मनावर से हिरासत में लेकर खरगोन लाया जा रहा है। साथ ही पीड़िता की सहेली के खिलाफ भी जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। मामले की संवेदनशीलता और पुलिस का रुख
यह मामला राज्य में सामाजिक और सांस्कृतिक चेतना को झकझोरने वाला है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और संबंधित आरोपों की पुष्टि के लिए ठोस साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें