फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजनांदगांव में हड़ताल पर सफाई कर्मचारी: सात माह से नहीं मिला वेतन, मांगों को लेकर महापौर से हुई मुलाकात

Mon, 19 Jan 2026 02:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, राजनांदगांव

राजनांदगांव नगर निगम के सफाई ठेका कर्मचारियों ने सात महीने से बकाया भुगतान न मिलने और ईपीएफ की राशि जमा न होने के विरोध में नगर निगम कार्यालय के सामने प्रदर्शन करते हुए हड़ताल शुरू कर दी है। लगभग 58 से अधिक कर्मचारी इस हड़ताल में शामिल हैं, जो ठेकेदार की मनमानी के कारण आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं।

सफाई ठेका कर्मचारियों की मुख्य मांगें पिछले सात महीनों से लंबित वेतन का भुगतान और ईपीएफ की राशि समय पर जमा कराना है। कर्मचारियों का कहना है कि ठेकेदार द्वारा की जा रही मनमानी से उन्हें गंभीर आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। समय पर भुगतान न मिलने से उनकी दैनिक जीवनयापन की गतिविधियां भी प्रभावित हो रही हैं।

नगर निगम महापौर मधुसूदन यादव और अन्य निगम अधिकारियों ने हड़ताल कर रहे कर्मचारियों से मुलाकात की। महापौर ने कर्मचारियों की मांगों को सुना और उन्हें समझाइश दी। उन्होंने बताया कि नियमित कर्मचारियों का भी एक माह का वेतन बकाया है, जिसे जल्द ही पूरा करने की मांग की जा रही है। महापौर ने ठेका कर्मचारियों के लंबित भुगतान और ईपीएफ राशि जमा न होने के मामले में जांच का आश्वासन दिया है। उन्होंने कहा कि इस संबंध में चर्चा की जाएगी और बातचीत के माध्यम से समाधान निकालने का प्रयास किया जाएगा।

अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी
कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों को जल्द पूरा नहीं किया गया तो वे अपनी हड़ताल जारी रखेंगे। यह स्थिति नगर निगम की सफाई व्यवस्था को प्रभावित कर सकती है। कर्मचारियों का धैर्य जवाब दे चुका है और वे अपने अधिकारों के लिए एकजुट होकर आवाज उठा रहे हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें