फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजनांदगांव को 44 करोड़ रुपये की विकास कार्यों का सौगात: डॉ. रमन सिंह और डिप्टी सीएम अरुण साव ने किया भूमिपूजन

Sun, 09 Aug 2026 07:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, राजनंदगांव

राजनांदगांव शहर के विकास को नई गति देने के लिए रविवार को विभिन्न निर्माण कार्यों की शुरुआत की गई। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह और उपमुख्यमंत्री एवं नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव ने रामकृष्ण नगर स्थित कृष्णकुंज जज कॉलोनी के पास आयोजित कार्यक्रम में करीब 44 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाले विकास कार्यों का भूमिपूजन किया। इन परियोजनाओं के पूरा होने से शहर के अलग-अलग वार्डों में सड़क, नाली, पेयजल, विद्युतीकरण और अन्य नागरिक सुविधाओं का विस्तार होगा।

मुख्यमंत्री नगरोत्थान योजना के तहत कृष्णकुंज के पास करीब 16 करोड़ रुपये की लागत से 2000 सीटर अत्याधुनिक ऑडिटोरियम बनाया जाएगा। शहर में बड़े आयोजनों के लिए यह प्रमुख अधोसंरचना के रूप में विकसित किया जाएगा। 15वें वित्त आयोग के अनटाइड ग्रांट से करीब 12 करोड़ रुपये की राशि विभिन्न विकास कार्यों पर खर्च की जाएगी। इसके तहत शहर के अलग-अलग वार्डों में सड़क निर्माण, नाली निर्माण और विद्युतीकरण से जुड़े काम कराए जाएंगे।

इसी तरह अधोसंरचना मद से 11 करोड़ 57 लाख रुपये की लागत से सड़क, नाली, मुक्तिधाम उन्नयन और सामुदायिक भवन निर्माण के कार्य किए जाएंगे। मुख्यमंत्री घोषणा के तहत करीब 1 करोड़ रुपये की लागत से चार वार्डों में सड़क, नाली और सामुदायिक भवन से संबंधित विकास कार्य कराए जाएंगे। इससे संबंधित क्षेत्रों में स्थानीय नागरिक सुविधाओं को मजबूत करने पर जोर रहेगा। शहर में पेयजल व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए भी कार्य प्रस्तावित हैं। 15वें वित्त आयोग के टाइड ग्रांट के पेयजल प्रबंधन घटक से करीब 3 करोड़ रुपये की लागत से विभिन्न वार्डों में पाइपलाइन विस्तार किया जाएगा।

भूमिपूजन के साथ अब इन परियोजनाओं के निर्माण की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी। सड़क, नाली, पेयजल, बिजली, सामुदायिक भवन और मुक्तिधाम जैसे कार्यों के जरिए नगर निगम क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने का लक्ष्य रखा गया है। विकास कार्यों की स्वीकृति और भूमिपूजन के बाद शहरवासियों को इन परियोजनाओं के जल्द धरातल पर उतरने की उम्मीद है।  

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें