फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांकेर: साइबर ठगों ने क्रेडिट कार्ड बंद करने के नाम पर शिक्षक से ठगे ₹2 लाख रुपये, पुलिस जांच में जुटी

Sun, 24 May 2026 10:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर

कांकेर जिले के पखांजूर क्षेत्र के थाना बांदे के अंर्तगत रहने वाले एक शिक्षक को अज्ञात नंबर से फोन आया। उसे क्रेडिट कार्ड बंद करने के नाम पर 2 लाख रुपये की ठगी की गई। इस घटना के बाद शिक्षक ने मामले की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई है। अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है।

बता दें कि बांदे थाना क्षेत्र के अंतर्गत रहने वाले शिक्षक दीपेंद्र रॉय को अज्ञात नम्बर से 11 मई को फोन आया। उनका क्रेडिट कार्ड चालू होने व उसे बंद करने की बात आरोपी के द्वारा कहा गया। शिक्षक ने बिना सोचे समझे अपने फोन पर ओटीपी को आरोपी को बता दिया। ओटीपी के मिलते ही आरोपी ने फोन कट कर दिया।

उसके बाद जब शिक्षक अपने क्रेडिट कार्ड को बंद हुआ कि नहीं ये जानने के लिये बैंक पहुंचे तो उसे पता चला कि उनके अकाउंट से 2 लाख रुपये आरोपी के द्वारा निकाल लिया गया है। 2 लाख रुपये की ठगी होने के कारण शिक्षक ने मामले की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई है। जहां पुलिस शिक्षक के रिपोर्ट के आधार पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें