फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजनांदगांव: हाईटेक ऑनलाइन आईपीएल सट्टा के मास्टरमाइंड नागपुर से गिरफ्तार

Sat, 18 Apr 2026 07:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, राजनांदगांव

राजनांदगांव शहर के बसंतपुर थाना पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त टीम ने हाईटेक ऑनलाइन आईपीएल सट्टा रैकेट के मास्टरमाइंड को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की हैं,सांई ऐप बनवाकर सट्टे की आईडी बेचने वाले मुख्य आरोपी को नागपुर महाराष्ट्र से पुलिस के द्वारा गिरफ्तार किया गया हैं,आरोपी के द्वारा आईडी और पासवर्ड संचालित करने के बदले में 5000 से ₹10000 तक वसूलत था।

राजनांदगांव शहर के बसंतपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मोहारा नाला के पास बीते दिनों 6 अप्रैल को संचालित हाईटेक ऑनलाइन सट्टा रैकेट का खुलासा किया गया था,जिसमें 6 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया था,वही इस प्रकरण में फरार चल रहे मुख्य आरोपी जो सांई ऐप में सट्टा आईडी बनाकर बेचता था पुलिस ने नागपुर महाराष्ट्र से गिरफ्तार किया हैं,आरोपी सांई ऐप में सट्टा आईडी और पासवर्ड संचालित करने के बदले में 5000 से ₹10000 तक वसूलत था और आरोपी पिछले लगभग दो वर्षों से ऑनलाइन सट्टे के लिए सांई ऐप में आईडी पासवर्ड बनाकर इसे संचालित कर रहा था,सूचना के आधार पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है और इस पूरे मामले की जांच पुलिस द्वारा की जा रही हैं,आरोपी के कब्जे से एक मोबाइल पुलिस के द्वारा बरामद किया गया हैं,पुलिस अधीक्षक कार्यालय में एडिशनल एसपी कीर्तन राठौर के द्वारा इस पूरे मामले का खुलासा किया गया और हाईटेक ऑनलाइन आईपीएल सट्टा रैकेट के मास्टरमाइंड को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया हैं। .- फोटो : credit  

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें