फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजनांदगांव: रिसोर्ट में संदिग्ध अवस्था में युवती की मौत का मामला, तीन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज

Sat, 20 Jun 2026 05:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, राजनांदगांव

जिले के सोमनी थाना क्षेत्र के मनगटा स्थित एक रिसॉर्ट में बीते 18 जून को भिलाई निवासी एक युवती की संदिग्ध अवस्था में रिसोर्ट के बाथरूम में मौत हो गई,जिसे अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत्यु घोषित कर दिया इस पूरे मामले में आज पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ प्रथम दृष्टिया जांच के बाद एफआईआर दर्ज की हैं।

राजनांदगांव जिले के सोमनी थाना क्षेत्र के मनगटा स्थित एक रिसॉर्ट में भिलाई निवासी मुस्कान तिवारी अपने दोस्तों के साथ पार्टी मनाने आई थी,इस दौरान रिसोर्ट के बाथरूम में वह बेहोश अवस्था में मिली,जिसके बाद उसे अस्पताल लाया गया जहां,डॉक्टरों ने उसे मृत्यु घोषित कर दिया,संदिग्ध मौत के बाद पुलिस इस पूरे मामले की जांच में जुटी थी,24 वर्षीय मुस्कान तिवारी के दोस्तों से पुलिस के द्वारा पूछताछ की गई,मामले में प्रथम दृष्टिया जांच के बाद पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया हैं,

वहीं इस पूरे मामले में सीएसपी राजनांदगांव एलेक्जेंडर किरो ने बताया कि 2 दिन पहले ही मनगटा में एक युवती की मृत्यु हुई थी जिसमें उनके परिजन और वहां पर जितने लोग थे उनके कथन लिए गए थे जिसके आधार पर प्रथम दृष्टि या जो अपराध बना है तीन लोगों के नाम प्रथम दृष्टि में आए हैं जिसमें आशुतोष रिसोर्ट संचालक,क्षत्रपाल और घनश्याम तीनों लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई हैं शॉर्ट पीएम रिपोर्ट में संतुष्ट जनक लायक अभी रिपोर्ट नहीं दिया गया हैं इसकी क्वारी कर रहे हैं।   .- फोटो : credit  

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें