फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस का प्रदर्शन: राजनांदगांव में कलेक्ट्रेट के नाम सौंपा ज्ञापन, इन मांगों को लेकर प्रशासन को घेरा

Tue, 03 Feb 2026 06:10 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, राजनांदगांव

राजनांदगांव कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचे कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने सफाई कर्मचारियों के भुगतान, चिटफंड कंपनियों के खिलाफ कार्रवाई सहित अन्य मांगों को लेकर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। साथ ही समस्याओं का शीघ्र निराकरण करने की मांग की। इस दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने तीन प्रमुख मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा। कलेक्टर के नाम यह ज्ञापन अपर कलेक्टर को सौंपा गया। इस दौरान शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जितेंद्र मुदलियार ने कहा कि आज तीन प्रमुख मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा गया है।    

उन्होंने बताया कि पहली मांग नगर निगम के सफाई कर्मचारियों से जुड़ी है, जिन्हें पिछले दो माह से वेतन नहीं मिल पाया है। कर्मचारियों को समय पर वेतन भुगतान किया जाए। दूसरी मांग मेडिकल कॉलेज के दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को लेकर है, जिन्हें श्रम सम्मान राशि के रूप में ₹4000 प्रतिमाह मिलती थी, लेकिन यह राशि पिछले 11 माह से नहीं दी गई है। श्रमिकों को उनका अधिकार दिया जाए, अन्यथा आने वाले दिनों में प्रदर्शन किया जाएगा।

तीसरी मांग ग्रामीण क्षेत्रों में चिटफंड कंपनियों में जमा धन से संबंधित है। ग्रामीणों का बड़ी मात्रा में पैसा चिटफंड कंपनियों में फंसा हुआ है। शिकायतों के बावजूद एफआईआर दर्ज नहीं की जा रही है। कांग्रेस ने जिला प्रशासन से लोगों का पैसा दिलाने की मांग की है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें